AI Revolution
UP Elections
ब्रेकिंग
ट्रेंडिंग
Bihar

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर को भेजा 100 करोड़ का मानहानि नोटिस, लगाए भ्रष्टाचार के आरोप पर मांगी माफी

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। पीके ने उन पर 200 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।

समाचार डेस्क
23 सितंबर 2025 को 11:11 am बजे
बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर को भेजा 100 करोड़ का मानहानि नोटिस, लगाए भ्रष्टाचार के आरोप पर मांगी माफी

बिहार की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अशोक चौधरी ने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। इस नोटिस में बिना शर्त माफी मांगने की बात कही गई है।

दरअसल, कुछ दिन पहले प्रशांत किशोर ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अशोक चौधरी पर 200 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उन्होंने मंत्री को बिहार का भ्रष्ट नेता बताते हुए उनकी पत्नी, बेटी और उनसे जुड़े ट्रस्ट पर जमीन खरीद-फरोख्त में गड़बड़ी का आरोप लगाया था।

अशोक चौधरी ने इन आरोपों को पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताया है। मंत्री ने कहा कि यह आरोप प्रशांत किशोर की घबराहट और बौखलाहट का नतीजा हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस 200 करोड़ की संपत्ति का हवाला दिया जा रहा है, वह पूरी तरह से गलत है।

पीके ने आरोप लगाया था कि मंत्री और उनके परिवार ने मानव वैभव विकास ट्रस्ट के जरिए करोड़ों की बेनामी संपत्ति खरीदी है। साथ ही सवाल उठाया था कि मंत्री और उनकी पत्नी के अकाउंट में ट्रस्ट से जुड़े लोगों के खातों से पैसे क्यों आए।

इससे पहले भी जून 2025 में अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर पर मानहानि का मुकदमा किया था। उस समय पीके ने आरोप लगाया था कि मंत्री ने अपनी बेटी शांभवी चौधरी को चुनाव लड़वाने के लिए टिकट खरीदा था। शांभवी चौधरी ने लोजपा (रामविलास) के टिकट पर समस्तीपुर से चुनाव जीतकर संसद में प्रवेश किया था।

अब एक बार फिर अशोक चौधरी और प्रशांत किशोर के बीच यह विवाद गरमा गया है। अदालत और राजनीति दोनों ही जगह इस टकराव के असर देखने को मिल सकते हैं।

टैग्स:

इस खबर को शेयर करें